फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी एंबुलेंस चालकों का तंत्र तोड़ने के लिए डीएम-एसपी से करेंगे पत्राचार

Fri, 18 Apr 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में निजी एंबुलेंस के तंत्र को तोड़ने की कवायद शुरू की गई है। निजी एंबुलेंस चालकों पर शिकंजा कसने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से डीएम और एसपी से पत्राचार किया जाएगा। बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध सख्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस चालक कमीशनखोरी के चक्कर में मरीज को जबरन बरेली या लखनऊ लेकर जाने का दबाव बनाते हैं। मरीज की हालत सामान्य होने के बावजूद गंभीर बताकर तीमारदाराें को डरा देते हैं। 17 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। ट्राॅमा सेंटर से नंबर लीक होने का संदेह भी सामने आया है। मामला सामने आने के बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि निजी एंबुलेंस के परिसर में आने पर पाबंदी है। इसे लेकर पूर्व में डीएम-एसपी और कोतवाली को पत्राचार किया था। नया प्रकरण सामने आने पर फिर से पत्राचार कर कार्रवाई कराई जाएगी।
ट्राॅमा सेंटर से नंबर लीक करने वालों पर कैमरों के जरिये निगाह रखी जाएगी। साथ ही अनधिकृत रूप से अस्पताल के अंदर आने वाले एंबुलेंस चालकों को रोकने को अस्पताल चौकी से पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें