फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 44 हजार घरों को होगी पानी की आपूर्ति...12 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
ककराकलां में पाइप लाइन डालने का चल रहा कार्य। संवाद - फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत योजना 2.0 के तहत नगर निगम क्षेत्र में 333 किमी पाइप लाइन बिछाकर 44 हजार कनेक्शन किए जाने का कार्य चल रहा है। अब तक 12 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। छह ओवरहेड टैंक और 21 नलकूपों का निर्माण करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वर्तमान में शहर के मोहल्ला ककराकलां में पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में 186 करोड़ रुपये से 333 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम बरसात से पहले शुरू किया गया था। बारिश की वजह से कार्य प्रभावित हो गया। फिर से कार्य शुरू हो गया है। करीब तीन वर्ष पहले अमृत योजना के तहत शहर में 190 किमी पाइप लाइन डाली गई थी।
इसमें 43 हजार कनेक्शन किए गए थे। पानी आपूर्ति के लिए नौ ओवरहेड टैंक और 40 नलकूपों का निर्माण कराया गया था। इस योजना से शहर में वर्तमान में 53 प्रतिशत लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। अब भी 47 प्रतिशत लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। अमृत योजना 2.0 को अप्रैल 2025 को स्वीकृति मिल गई थी। इस योजना के तहत शहर में 44 हजार से अधिक कनेक्शन किए जाने हैं। जल निगम ने ओम इंफ्रा कंपनी को टेंडर दिया है।
विज्ञापन




पहले डाली गई पाइप लाइन सही से नहीं कर रही काम
अमृत योजना के तहत शहर में 190 किमी पाइपलाइन डाली गई है, जो कि नई और पुरानी लाइन में कनेक्शन होने की वजह से पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। नई और पुरानी लाइन में आए दिन लीकेज की समस्या होने की वजह से शहर में खोदाई होती रहती है। दूसरी नई लाइन डालने के लिए शहर में बड़े स्तर पर खोदाई का कार्य किया जाएगा। कुछ सड़कें सीवर लाइन पड़ने के बाद ठीक हो पाईं थीं। अब फिर से खोदाई कार्य किया जाएगा। इससे आम जनता को परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि पिछली बार की समस्या से सबक लेते हुए खोदाई का कार्य सावधानीपूर्वक कराया जाए।

अमृत योजना 2.0 के तहत होने वाले कार्य
- छह ओवरहेड टैंक का निर्माण
- दो भूमिगत जलाशय का निर्माण
- 21 नलकूप का निर्माण, 10 पर चल रहा कार्य

अमृत 2.0 के तहत शहर में 333 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। छह ओवरहेड टैंक और 21 नलकूप बनाने के स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके निर्माण की भी प्रक्रिया पूरी हो गई है। वर्ष 2026 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें