फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीलीभीत के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम खड़ी दिलीप की पत्नी संध्या। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा में किराये के मकान में रह रहे पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गौटिया निवासी 40 वर्षीय दिलीप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी के मुताबिक उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

संध्या ने बताया कि दिलीप से उनकी शादी 2009 में हुई थी। पिछले कई सालों से वह पति के साथ शाहजहांपुर में रह रहीं हैं। वर्तमान में मोहल्ला हुसैनपुरा में किराये के मकान में रह रहे हैं। मायका नई बस्ती में है। पति डीसीएम चालक थे और वह घरों पर जाकर खाना बनाती हैं।
संध्या ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर पर नहीं थीं। तनाव के चलते पति ने कमरे में फंदे से लटक गए। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों को सूचना दी। पति को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, सूचना पर पीलीभीत से पहुंचे दिलीप के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें