राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित
शाहजहांपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कर 44 लोग जीवनदान के महाअभियान का हिस्सा बने। एसपी राजेश द्विवेदी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान कर चार लोगों को जीवन दे सकता है। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दरकिनार कर हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। एसपी के साथ सीओ सिटी पंकज पंत, पीआरओ विजय प्रताप सिंह ने रक्तदान किया। सीएंडडीएस के एक्सईएन रघुवंश राम ने भी रक्तदान किया।
एमएस एमपी गंगवार और ब्लड बैंक के डॉ. शबाहत हुसैन ने लोगों को रक्तदान के लाभ गिनाए। इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, लकी खान, महेंद्र कुमार दुबे, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रेड क्राॅस सोसाइटी से डॉ. विजय जौहरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा, विशाल सक्सेना, वीआईपी ग्रुप अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, संजय अग्रवाल, अभिनय गुप्ता, कौशलेंद्र मिश्रा, पद्महस्त दिवाकर मिश्रा, जेई आदर्श कुमार, डॉ. रोहताश, डॉ. श्वेता जायसवाल, मनोज यादव आदि का सहयोग रहा।