फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ कोटेदार का चयन

विज्ञापन
kotedar meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। सिंधौली ब्लाक के गांव खिरिया पाठक में शुक्रवार को कोटेदार के चयन को बुलाई गई गांवसभा की खुली बैठक में एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ एमएस रावत चार थानों की फोर्स के साथ मौजूद रहे। भारी पुलिस फोर्स को देख मौके पर कोई बवाल नहीं हुआ और कासिम नए कोटेदार चुने गए।
विज्ञापन

गांव खिरिया पाठक में पूर्व प्रधान तौहीद खां और प्रधान जेंबा नाहिद के बीच तनातनी बनी रहती है। यहां कोटेदार का चयन होना था। पुलिस ने कोटेदार के चयन के दौरान हंगामा और झगड़ा होने की आशंका जताई थी। इस कारण शुक्रवार को पुवायां के कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी, खुटार एसओ बिरजाराम, बंडा एसओ राहुल सिंह और सिंधौली के कोतवाली प्रभारी को फोर्स के साथ गांव पहुंचने को कहा गया। सीओ और एसडीएम भी गांव पहुंचे और इसके बाद खुली बैठक शुरू हुई।
दोनों पक्षों के समर्थकों को अलग अलग बैठाया गया और फिर उनसे कोटेदार के पक्ष में हाथ उठाने को कहा गया। पूर्व प्रधान तौहीद खां के पक्ष के रहीसुल हसन को 223, वर्तमान प्रधान जेंबा नाहिद के पक्ष के कासिम को 350 लोगों का समर्थन मिलने पर कासिम को नया कोटेदार चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें