फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवजीत कौर और जतविंदर सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
winners - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)। गांव गहलुइया स्थित मीरी पीरी खालसा एकेडमी में वार्षिकोत्सव के दौरान खेल सहित तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और विधायक चेतराम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पंजाब और हरियाणा से आए बच्चों ने प्रतिभा दिखाते हुए पुरस्कार जीते। लवजीत कौर और जतविंदर कौर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला। कबड्डी में हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को हराहर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और बिलसंडा की पंजाब सिंध बैंक के प्रबंधक महेंद्रपाल ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
आयोजन में स्कूल के व्यवस्थापक अनूप सिंह, प्रधानाचार्य दलवीर सिंह, अध्यक्ष जगतार सिंह, हरमनजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, आशीष बाजपेयी, मोहम्मद कासिम, गुरविंदर कौर, गुरजंट सिंह, गुरदीप सिंह, सूरजपाल आदि का सहयोग रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मौके पर स्कूल तक सौ मीटर सीसी रोड बनवाए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें