फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे पुवायां के दो लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां इंटर कॉलेज के दो छात्र मंडल स्तर पर हुए माध्यमिक स्तरीय ट्रायल में चयनित हुए हैं। दोनों आगरा में होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश की अंडर 19 टीम में जगह दी जाएगी। माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के बीच से अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी चुनने के लिए जिला स्तर के ट्रायल 14 सितंबर को हुआ था। इसमें 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला स्तर पर 16 खिलाड़ियों का चयन कर मंडल स्तर में भेजा गया था। चयनित खिलाड़ियों में पुवायां इंटर कॉलेज के छात्र दीपक शुक्ला और अभिषेक दीक्षित शामिल थे। 22 सितंबर को मंडल स्तर पर भी दोनों खिलाड़ी चयनित कर लिए गए। अब प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश की अंडर 19 टीम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पुवायां निवासी अजय कुमार शुक्ला और पूनम शुक्ला के पुत्र दीपक सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। वह कानपुर की पालिका क्रिकेट एकेडमी में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि पुवायां के ही दामोदर स्वरूप दीक्षित और सुमन दीक्षित के पुत्र अभिषेक स्पिन गेंदबाज हैं। वह भी पालिका क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण ले चुके हैं। अब दोनों खिलाड़ी कॉलेज के कोच सुमित सिंह और प्रतिभा क्रिकेट एकेडमी पुवायां के कोच अंग्रेज सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार को पुवायां इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य जेपी मौर्य, पीटीआई सुमित सिंह आदि शिक्षकों ने दोनों छात्रों को मिष्ठान खिलाकर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें