फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहकारी समिति पर 400 बोरी डीएपी पहुंची, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव की सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह 400 बोरी डीएपी खाद पहुंची। एक पखवाड़े से खाद का इंतजार कर रहे किसानों को आधार और अंगूठा सत्यापन के बाद जरूरत के अनुसार खाद बांटी गई। खाद मिलने से किसान अब रबी की अगैती किस्म की बुआई कर सकेंगे।
विज्ञापन

समिति के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि अब तक किसानों को करीब तीन हजार बोरी डीएपी का वितरण किया जा चुका है। बुधवार को एक और खेप समिति पर पहुंचने की उम्मीद है, जिसका वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। जिन किसानों को अब तक खाद नहीं मिली है, वे आधार जमा कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद समिति से खाद दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें