फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 30 दिन बाद लौटे 40 जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सऊदी अरब में उमरा करने गए तिलहर और पुवायां के 40 जायरीन सोमवार रात सकुशल घर लौट आए। उनका 15 दिन का टूर था, लेकिन उड़ानें निरस्त होने के कारण उन्हें करीब 30 दिन बाद वापसी का मौका मिला। इस दौरान ठहरने और खाने-पीने के इंतजाम के साथ ही वापसी का खर्च भी बढ़ गया।
विज्ञापन

टूर एंड ट्रैवल संचालक मोहम्मद खालिद ने बताया कि उनकी एजेंसी के माध्यम से 40 जायरीन का जत्था उमरा करने सऊदी अरब गया था। उमरा के अरकान पूरे करने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से उड़ानें बंद हो गईं और जायरीन की वापसी नहीं हो सकी। ऐसे में उन्हें मदीना से मक्का लाकर ठहरने का इंतजाम कराया गया।
उन्होंने बताया कि जायरीन को अबूधाबी के रास्ते वापस लाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन मक्का से अबूधाबी तक बस से पहुंचने में करीब 30 घंटे लगते और खर्च भी काफी अधिक था। इस बीच किफायती उड़ान मिलने पर जायरीन को जेद्दा से मुंबई लाया गया। खालिद के अनुसार, उड़ान निरस्त होने पर प्रत्येक जायरीन को 15 हजार रुपये का रिफंड मिला, जबकि वापसी के लिए करीब 35 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। वापस आए जायरीन ने बताया कि जिन लोगों का ठहरने का अनुबंध समाप्त हो गया था, उनके सामने भोजन और रहने की व्यवस्था को लेकर काफी दिक्कतें आईं। 15 दिन का सफर बढ़कर 30 दिन का हो जाने से सभी को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें