फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते आठ घंटे बिजली कटौती से पांच हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दीपावली के मद्देनजर बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते लगातार दो दिनों तक आठ घंटे आपूर्ति बाधित रहने से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल रहने से इन्वर्टर जवाब दे गए, वहीं पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान लाइनों की मरम्मत के साथ फ्यूज दुरुस्त किए गए। लंबी कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। बिजली न होने से समर्सिबल और पानी की मोटर नहीं चल सकीं, जिससे लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद रखी गई थी। पांच नवंबर को सुबह आठ से नौ बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान दातागंज, टाउनहाल, कटरा, खुदागंज, जैतीपुर, मदनापुर, मेडिकल कॉलेज और वृंदावन फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर में आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

मिर्जापुर। दिवाली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम बुधवार को 33 केवीए लाइन का अनुरक्षण कार्य कराएगा। इस दौरान लाइन के आसपास लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई भी की जाएगी।
जलालाबाद के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए लाइन दुरुस्त कराई जा रही है, ताकि दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें