फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में आधी रात को सोते समय युवक को गोली मारी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रात में घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे युवक को सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। गोली किसने मारी देर शाम तक इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज निवासी बहोरनपाल (45) सोमवार रात अपने घर के बाहर पड़ी झोंपड़ी में सो रहे थे। आधी रात को उनके सिर में किसी ने गोली मार दी, जिससे बहोरन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बहोरन खून से लथपथ पड़े थे। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर तब तक भाग चुके थे। परिजन के सूचना देने पर डायल 112 पुलिस मौके पर जा पहुंची। बहोरन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हेें लखनऊ भेज दिया गया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि बहोरन पाल मजदूरी करते थे। उसके सिर में गोली मारी गई है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें