फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजगार मेले में 395 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
जलालाबाद में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव नौगवां स्थित राजकीय आईटीआई में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। इसमें टाटा मोटर्स, अडानी सोलर एनर्जी और पुखराज हेल्थकेयर समेत 13 कंपनियों ने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर और विभिन्न डिप्लोमा धारक 868 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से कंपनियों ने 395 का चयन किया। विधायक ने युवाओं से किसी न किसी ट्रेड में डिप्लोमा हासिल कर रोजगार के योग्य बनने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह, मनीष शर्मा, राजीव सिंह, नवनीत शुक्ला, राकेश चंद्र और सत्यपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें