फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का किया गया चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा ​स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में दौड़ में प्रतिभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाकर मंडल के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पूर्ति ने बाजी मारी। तीन हजार मीटर दौड़ और लंबी कूद में आशमी, नैंसी वर्मा, तान्या सिंह और अवनी सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। 100 और 200 मीटर दौड़ में आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि वॉक रेस में कावेरी ने बाजी मारी।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें