फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भर्ती मेले में 37 चालकाें का हुआ टेस्ट, तीन के आवेदन निरस्त

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर चालक भर्ती के लिए नाप करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम में चालकों की कमी पूरा करने के लिए रविवार को भर्ती मेले का आयोजन हुआ। 37 चालकों की लंबाई नापने के साथ ही उनसे बस चलवाकर देखी गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से भर्ती मेला एआरएम अरुण कुमार की निगरानी में शुरू हुआ। मेले में 40 चालक आए, जिनकी लंबाई नापी गई। तीन चालकाें के प्रमाणपत्रों में कमी होने के चलते उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 37 आवेदकों का टेस्ट लिया गया है। उनसे बस चलवाकर देखी गई है। जल्द ही परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए पांच फुट तीन इंच लंबाई, आठवीं व दसवीं पास, दो साल पुराना लाइसेंस होना जरूरी है। इस मौके पर डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें