फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 35 छात्र-छात्राओं ने छाेड़ी परीक्षा

विज्ञापन
जीआईसी में दीवार पर चस्पा लिस्ट पर रोल नंबर देखतीं परीक्षा देने आईं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। अलग-अलग विषयाें की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इसमें 35 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

कोई भी छात्र अनुचित साधन के साथ नहीं पकड़ा गया। सुबह साठे आठ बजे से पहली पाली में दसवीं की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा हुई। दस विषयाें पर परीक्षा में 435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 21 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। दूसरी पारी में बारहवीं की 18 विषयाें की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। इसमें 433 छात्राें में 14 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस हरिवंश कुमार और जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें