फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जैतीपुर के दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, जैतीपुर के दो लोगों की मौत
विज्ञापन


शाहजहांपुर/जैतीपुर। क्षेत्र के गांव वंड़िया खुर्द निवासी 50 वर्षीय नौसे व वंड़िया कलां निवासी 25 वर्षीय आलोक कुमार की बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दातागंज पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इधर, मौत की खबर सुनकर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नौसे और आलोक ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान भर कर बदायूं के दातागंज स्थित गल्ला मंडी में बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। साथ में गांव के ही वीरपाल और राजू भी थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली दोपहर करीब 12:30 बजे दातागंज के गांव सुखौरा के पास पहुंची, तभी अचानक ट्रॉली का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार आलोक व नौसे उसमें दब गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जब तक लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी हो थी। जबकि ट्रॉली से उछलकर दूर गिरने की वजह से उनके साथी वीरपाल व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा है। मौत की खबर से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। नौसे की पत्नी नजमा, आलोक की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें