फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व उपमंत्री रूपराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उपमंत्री रूपराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


शाहजहांपुर। पुवायां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक रहे प्रदेश के पूर्व आबकारी उपमंत्री रूपराम दिनकर का रविवार को दोपहर खन्नौत तट स्थित मोक्ष धाम परिसर में तमाम शोकाकुलों के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र सुबोध ने बिलखते हुए पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
पूर्व उपमंत्री दिनकर का शनिवार की शाम पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था। रात करीब नौ बजे के बाद उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया और इसी के साथ प्रसाद भवन के सामने स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटने लगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, ददरोल क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह, सपा की पूर्व विधायक शकुंतला देवी आदि ने उनके आवास पर जाकर परिवार जनों से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोक्ष धाम पहुंचने पर शासन-प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज और पुष्प चढ़ाए। पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑनर दिए। इस मौके पर सपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, भाजपा विधायक चेतराम, डीसीबी के चेयरमैन डीपीएस राठौर, विनीत मिश्र, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, बसपा नेता अमर चंद्र जौहर, गायत्री प्रकाश अवस्थी आदि रहे। राष्ट्रीय सामाजिक एकता मंच की बैठक में राजीव सक्सेना, जसविंदर सिंह, गुलजार कुरैशी आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें