गंगसरा के स्कूल में फेंक दीं हड्डियां
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश थम नहीं रही।
गांव गंगसरा में स्वास्थ्य उप केंद्र के पीछे प्राथमिक स्कूल है। स्कूल के चारों ओर मकान बने हुए हैं। सोमवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूल परिसर में एक पॉलिथीन में हड्डियां बंधी पड़ी मिलीं। बच्चों ने शिक्षक को जानकारी दी। उधर जानकारी मिलने पर गांव के तमाम लोग भी स्कूल परिसर आ पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। स्कूल में हड्डियां फेंके जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई।
एसएसआई विनोद यादव, एसआई आशुतोष रघुवंशी कई सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने हड्डियों को हटवाकर दूर फिकवा दिया और लोगों को समझाकर घर भेज दिया। माना जा रहा है कि किसी घर में मांस खाए जाने के बाद हड्डियों को स्कूल में फेंक दिया गया। विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।