फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का: खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का समापन हो गया। समापन पर अतिथि शिक्षाविदों के साथ मुख्य अतिथि नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भारतीय संविधान में पंथनिरपेक्षता: स्वरूप एवं दिशाएं विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर बीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र अभिनव दीक्षित को बेस्ट पेपर अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मूट कोर्ट में रविवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पंथनिरपेक्षता पर संविधान में मौजूद अधिकारों और सरकारों के हस्तक्षेप पर वृहद रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने देश के संसाधनों पर एक वर्ग विशेष का पहला हक बताकर वाहवाही लूटने का काम किया, जबकि राष्ट्र के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का ही है, फिर चाहें वह किसी भी धर्म-जाति के हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। विशिष्ट अतिथि आईएमटी मुरादाबाद के अरविंद कुमार गोयल ने कहा कि हमें देश प्रेम और शिक्षा पर केंद्रित होने की आवश्यकता है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे व्यवहार में विधि का होना बहुत जरूरी है। आईएमसी लखनऊ की डॉ. रोमा स्मार्ट जोजफ ने महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों की बात उठाई।
सेमिनार के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि संविधान और अधिकारों के संबंध में जो भी भ्रम की स्थिति हो, उसे इस प्रकार की गोष्ठियों के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खन्ना को प्रबंध समिति के सचिव डॉ. एके मिश्रा ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रंजना खंडेलवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक चेतराम, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम भरोसे लाल सुमन, पूर्व अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पुरातन छात्र परिषद के संयोजक फिरोज हसन खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, उद्योगपति रमाकांत मोदी, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. शीतकंठ दुबे, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आरजे गौतम, डॉ. सुबास यादव, डॉ. नीलिमा पांडेय समेत बड़ी संख्या में अतिथि और स्थानीय शिक्षाविद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें