शाहजहांपुर में दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में संबोधित करते जनपद न्या
शाहजहांपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन कुल 14 पुराने वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट निधि माधव कुरील ने 1996 के 29 साल पुराने फौजदारी वाद का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 80108 वादों का निस्तारण किया गया।
न्यायालय में विचाराधीन वादों में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने चार फौजदारी वादों का निस्तारण किया। जिला कारागार के बंदियों की ओर से निर्मित उत्पादों की स्टाॅल लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रूपेश रंजन की ओर से मोटर यान दुर्घटना से संबंधित कुल 23 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 40 फौजदारी वाद व 14 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 80108 वादों का निस्तारण हुआ। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में अध्यक्षता कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व व उद्देश्य साझा किया।