फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 साल में 29 मुकदमे, एटा में भी की थी लूट

विज्ञापन
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश चंदन। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज निवासी चंदन ने साथियों के साथ कुछ माह पहले एटा में लूट की थी। उसके दो साथी पकड़े गए थे, जबकि वह शिवम के साथ भाग गया था। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय चंदन पर विभिन्न जिलों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। जैतीपुर थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि 19 जुलाई से लूट के मामले में वांछित चल रहे चंदन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रविवार रात जैतीपुर पुलिस को देखकर बाइक सवार चंदन बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदन के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसका साथी शिवम भाग निकला।
पूछताछ में चंदन ने बताया कि 17 जुलाई की रात उसने मोहित, सचिन और शिवम के साथ जैतीपुर-नवादा मोड़ के बीच हनुमान मंदिर के पास दंपती से लूट की थी। लूट का सामान बेचकर रुपये आपस में बांट लिए थे और पायजेब उसने अपने पास रख ली थी। इस मामले में मोहित और सचिन को एटा की कोतवाली देहात पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंदन के पास से बरामद मोबाइल भी उसने शिवम के साथ लखीमपुर खीरी में एक व्यक्ति से छीना था। मोबाइल का लॉक नहीं खुल पाने के कारण उसका इस्तेमाल नहीं कर सके। पूछताछ में उसने जैतीपुर के अलावा बरेली के फतेहगंज पूर्वी, कासगंज, कंपिल और एटा क्षेत्र में भी साथियों के साथ लूट की घटनाएं करने की बात स्वीकार की। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाइक बदलते रहते थे।


2014 में दर्ज हुआ था पहला मुकदमा
चंदन के खिलाफ वर्ष 2014 में चौक कोतवाली में आबकारी अधिनियम का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2017 में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2019 में मारपीट और दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए। वर्ष 2020 में सात और 2021 में तीन मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2023 से 2026 के बीच चौक कोतवाली के अलावा कासगंज के अमापुर, एटा के मिरहची, फर्रुखाबाद के कंपिल और बरेली के फतेहगंज पूर्वी थानों में धोखाधड़ी, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें