फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती की बीमारी से मौत, पुलिस को दी आत्महत्या की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई। युवती की मौत बीमारी से होना बताई गई।
विज्ञापन


रविवार रात एक गांव की 18 वर्षीय युवती के पेट में दर्द उठा। परिजन युवती को लेकर एक झोलाछाप के पास पहुंचे और उसका इलाज कराया। अस्पताल ले जाने से पूर्व युवती की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने डायल 112 को युवती की आत्महत्या की सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए। चाचा ने बताया कि युवती छह माह से पेट दर्द से परेशान थी। रविवार रात उसकी मौत हो गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच में सूचना झूठी पाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें