फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को पुवायां में खाट सभा, निगोही  में जनसभा करेंगे राहुल गांधी

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
निगोही  में जनसभा करेंगे राहुल गांधी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस यात्रा 27 सितंबर को लखीमपुर खीरी से शाहजहांपुर पहुंचेंगी। यहां पुवायां के राजकीय इंटर कॉलेज में खाट सभा होगी, जबकि उसके बाद पुवायां-निगोही रोड पर निगोही थाना क्षेत्र स्थित धान मिल के पास जनसभा होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार से इस यात्रा की तैयारी की कमान संभालने के लिए शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं के बीच भ्रमण पर रहेंगे। इस बीच शुक्रवार को पार्टी के चुनावी रणनीति के कमान संभाल रहे प्रशांत किशोर की टीम राहुल कुमार की अगुवाई में यहां पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को उन्होंने समझाया कि हर ब्लॉक में 25 हजार वोटरों के घरों पर जाने के लक्ष्य में जुटें। शाहजहांपुर में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुल चार लाख वोटरों के दरवाजे पर जाना है और वहां पार्टी का स्टीकर चिपकाना है। साथ ही एक स्टीकर संबंधित वोटर के मोबाइल पर चिपकाने के साथ उससे पार्टी के मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल कराने के बाद मांग पत्र पर नाम-पता आदि ब्योरा भरवाना होगा। पत्र पर लिखा होगा ‘किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली बिल हॉफ होगा और समर्थन मूल्य का हिसाब होगा।’ इस क्रम में वोटरों को बताना है कि वर्ष 2008 में केंद्र में रहते हुए कांग्रेस ने किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था, जिसका सीधा लाभ साढ़े चार करोड़ किसानों को मिला था और उसमें से यूपी के किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये थे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, उपेंद्र पाल सिंह, रजनीश गुप्ता, फहीउज्जुमां खां, इंद्रासनी यादव, कृष्ण विनोद मिश्र, पूनम देवी, भूपेंद्र सिंह मन्नू, विनीत मिश्र, रोहित सिंह, अदीक अहमद, महेश गूजर, रामसेवक सांख्यधर, अनुभव द्विवेदी, रामाआसरे सिंह, अभय दीक्षित, काली शंकर मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें