फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में बिजली आपूर्ति  सुनिश्चित करे विभाग

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
त्योहारों में बिजली आपूर्ति  सुनिश्चित करे विभाग - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिला शांति समिति की बैठक में नागरिक सदस्यों ने विवाद या आक्रोश की स्थिति को टालने के लिए अभी से ही त्यौहारों के दौरान सुचारु बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की। साथ ही विभिन्न मोहल्लों में बिजली के तारों के काफी नीचे लटककर गुजरने एवं उससे कभी भी हादसा होने की आशंका की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। विकास भवन में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मोहर्रम त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुई शांति कमेटी की बैठक अध्यक्षता करते हुए सीडीओ टीके शिबु ने नगर पालिका परिषद को सफाई व्यवस्था अच्छी तरह कराने एवं बिजली विभाग को लटके तारों को ऊपर कर सही कराने को कहा। साथ ही त्यौहारो के समय विधुत आपूर्ति सही बनाये रखे। 
विज्ञापन

उन्होनें कहा कि इस जनपद की कौमी एकता एक मिसाल है। गंगा जमुनी तहजीब यहां रग-रग में बसी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों नगरपालिका, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि को निर्देश दिया कि बैठक में सदस्यों द्वारा जो समस्यायें बताई गई है उसका तत्काल निराकरण करते हुये अवगत करायें। उन्होनें सभी थानाअध्यक्षों को त्यौहार रजिस्टर को अवश्य चेक करने और अपने - अपने क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय बनाकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को कहा। एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने र ए0पी0सिंह ने कहा कि त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये सभी जगह पुलिस फोर्स लगा दी गई है। इस बार महिला पुलिस भी लगाई गई है। 
बैठक में आफताब अख्तर ने जिले का इतिहास बताते हुये जिले के रणबाकुरो के विषय में अवगत कराते हुये अमन शांति पर विचार व्यक्त किये। नागरिक सदस्य  नरायणदास अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, हिकमतउल्ला आदि ने सफाई बिजली आदि समस्याओं को उठाया। राशिद जुगनू ने आपसी भाईचारे पर गजल प्रस्तुत की। ओसीएफ रामलीला के आरवी सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को गणेश पूजा से 14 दिन तक उनके यहां रामलीला का आयोजन होगा। अध्यक्ष नगर पालिका जलालाबाद संजय पाठक, अल्हागंज के एहसान, सचिन बाथम, रफि याबाद कलान के डॉ. मोहित आदि ने अपने सुझाव दिये। संचालन इंदू अजनबी ने किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उठा मौसमी बुखार का मुद्दा
शाहजहांपुर। विकास भवन में हुई जिला शांति समिति की बैठक में नागरिक सदस्यों ने मौसमी बुखार का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन, पालिका परिषद और स्वास्थ्य विभाग से जरूरी ऐहतियातन कदम उठाने की मांग की। इसपर एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हालात पर नियमित नजर रखने के लिए रोजाना जिला अस्पताल में कोई न कोई जिला स्तरीय अधिकारी जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा एवं0 मरीजो को पूरी सुविधा दिलाई जायेगी। उन्होनें कहा कि मच्छरों के मारने के लिये नगरपालिका द्वारा फागिंग कराई जा रही है। सड़क व सड़क के  किनारे के गड्ढों को भरने के लिये लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका अधिकारियों त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील 
शाहजहांपुर। त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी माह अक्तूबर में पड़ने वाले नवरात्र, दशहरा और मोहर्रम को शांतिपूर्वक रूप से मनाएं जाने की अपील की गई। 
मीटिंग में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक रूप से त्योहार मनाएं। एक दूसरे के त्योहार में मिलजुल कर हिस्सा लें। अगर किसी कोई शिकायत है तो उसको पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराएं। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। जुलूस जिस स्थान और जिस रास्ते से निकलते है वहीं से निकलेंगे। दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।  नगर पालिका के ईओ मुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सफाई व्यवस्था के चुस्त इंतजाम किए गए हैं। इंस्पेक्टर सदर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग अपना त्योहार भार्रचारे के साथ मानएं। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। बैठक में व्यापार मंडल, समाजसेवक और दोनाें धर्मों के धर्मगुरु के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें