फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 240 स्कूलों ने ड्राॅप बॉक्स खाली नहीं किया, प्रतिकूल प्रविष्टि व वेतनवृद्धि रोकने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यू-डायस पोर्टल के ड्राॅप बाॅक्स से अगली कक्षा में जाने वाले बच्चों का डाटा नहीं हटाने पर बेसिक शिक्षा विभाग की किरकिरी हो गई। निर्देश के बावजूद डाटा पूर्ण नहीं होने पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया। ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 240 शिक्षकों को तीन दिन में कार्य पूर्ण नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि व वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल के ड्राप बॉक्स से बच्चों को अगली कक्षा में शिफ्ट करना होता है। इस कार्य में कुछ विद्यालयों के शिक्षकों ने लापरवाही करते हुए ड्रॉप बॉक्स को खाली नहीं किया। समीक्षा करने के दौरान पाया कि बॉक्स शून्य नहीं है। इसे लेकर गत दिनों बीएसए ने पत्र जारी कर लंबित डाटा को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद शिक्षकों ने डाटा पूर्ण नहीं किया। ऐसे में प्रदेश में जनपद की स्थिति काफी खराब हो गई। लापरवाही बरतने पर बीएसए का स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिन में डाटा पूर्ण नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए कार्रवाई की संस्तुति शासन स्तर से करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसए दिव्या गुप्ता ने 169 स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि तीन दिन में ड्राप बॉक्स में प्रदर्शित डाटा शून्य नहीं करने पर पूरे स्टाफ को वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 62 विद्यालयाें के स्टाफ को एक वर्ष की अस्थायी वार्षिक वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने व नौ स्कूलों को दो वर्ष की वार्षिक वेतनवृद्धि बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें