फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता को बताएं

Wed, 20 May 2015 07:27 PM IST
खुदागंज, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री एवं महा जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने पहुंचाकर भाजपा को मजबूत करने के प्रयास किए जाएं। मिश्र ने कहा कि भाजपा के ऑनलाइन सदस्यों को पार्टी का पक्का सदस्य संपर्क करके बनाना है और मोदी सरकार की विशेषताओं को सदस्यों को समझाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार किसान एवं जनविरोधी है। इस अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा के सदस्य प्रदेश सरकार के काले कारनामों की पोल जनता की अदालत में खोलें। प्रदेश की जनता 2017 के चुनाव में भाजपा और मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के लिए सड़क पर उतरने की आवश्यकता है। बैठक में शिवओम गुप्ता, संपर्क प्रमुख किशनलाल गंगवार, राजीव सिंह, वेदराम राठौर, तुलसीराम कोहली, सौरभ गुप्ता, कृपाशंकर रस्तोगी, संजीव गुप्ता, अवनीश सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन कृपाशंकर रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें