फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों समेत 235 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले 48 घंटे में पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत 235 संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन में कोरोना का ग्राफ थोड़ा नीचे आया है। अभी तक रोजाना 180 से ऊपर मरीज सामने आ रहे थे। लेकिन, दो दिन में मरीजों के आंकड़े में कमी आई। बुधवार को 110 और बृहस्पतिवार को 125 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पॉजिटिव होने वालों में छह पुलिसकर्मी और चार स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना अब काफी कम हो गया। एल-टू में तीन भर्ती थे। जिसमें एक डिस्चार्ज हो गया।
123 लोगों के कोविड से बचाव को टीका
- तारीन टिकली स्थित नूरी मरकज में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग और यूनीसेफ की सहायता से लगे कैंप में 123 लोगों ने टीका लगवाया। कैंप में शहर काजी सैयद सैफ हसन, सलीम खान, इजहारुल हक उर्फ खान मियां, सैयद मंजूर हसन ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें