फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन कराने की प्रत्याशियों में लगी होड़, 36 से ज्यादा पर्चे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले बृहस्पतिवार को नामांकन कराने को प्रत्याशियों में होड़ लग गई। इस दौरान दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में आरओ के समक्ष 36 से अधिक नामांकन पत्र जमा किए गए। नामांकन कराने वालों में तिलहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा सहित बसपा, सपा, भाजपा और कांग्रेस के शेष उम्मीदवार और कई निर्दलीय भी शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा का नामांकन कराने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा भी उनके साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि, राजीव वर्मा प्रत्याशी के प्रस्तावक के तौर पर साथ रहे। राजीव वर्मा रोशनलाल का सपा से टिकट होने पर भाजपा में आ गए थे। सलोना कुशवाहा पहले सपा से टिकट मांग रही थीं। रोशनलाल वर्मा के सपा प्रत्याशी बनने पर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बृहस्पतिवार को सलोना अपने पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा व अन्य लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन कराया। सलोना ने कहा कि सपा ने उनके साथ धोखा किया। अब जनता उनके साथ है। तिलहर में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।
इसी सीट से बसपा प्रत्याशी फैजान अली खां ने प्रस्तावक मोरपाल व राकेश के साथ, शिवसेना के राजेंद मिश्रा ने असलम खां आदि के साथ, भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव ने चंद्रपाल, अरुण कुमार आदि प्रस्तावकों के साथ आरओ कक्ष पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किए। इनके अलावा तीन अन्य निर्दलीय भी दस-दस प्रस्तावक लेकर नामांकन कराने पहुंचे।
विज्ञापन

कटरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के राजेश कश्यप ने प्रस्तावक राजेंद्र कुमार के साथ नामांकन पत्र जमा किया। इसी सीट से पांच अन्य निर्दलीय भी नामांकन कराने पहुंचे। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने वाले भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, बसपा प्रत्याशी अनिरुद्घ सिंह के साथ परमेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कौर के साथ चश्मपाल सिंह प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहे। इसी सीट से आम आदमी पार्टी के संतराम सिंह चौहान समेत शिवेंद्र, आलोक शर्मा आदि तीन निर्दलीयों ने भी नामांकन कराया।
पुवायां विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने नामांकन के दो सेट दाखिल करते वक्त प्रस्तावक हौसला प्रसाद व जसपाल गौतम को अपने साथ रखा। इसी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के अमित पासवान ने भी उम्मीदवारी का पर्चा जमा किया, लेकिन उन्हें निर्दलीय के तौर पर दस प्रस्तावक आरओ के समक्ष प्रस्तुत करने पड़े। शाहजहांपुर शहर सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने नामांकन के तीन सेट जमा किए। इसलिए उन्हें राजेश्वर सिंह जाटव समेत तीन प्रस्तावक भी जुुटाने पड़े। इसी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के राहुल मोहन उर्फ रचित मोहन और दो अन्य निर्दलीयों ने दस-दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराया।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र से दलीय और निर्दलीय समेत 11 लोगों ने नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। इसलिए उनके साथ प्रस्तावक के तौर पर कौशल मिश्रा, सोबरन सिंह, मुनीश्वर दयाल वर्मा और रामदेव कुशवाहा मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कमल मिश्रा को और कांग्रेस उम्मीदवार तनवीर सफदर ने पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को अपना प्रस्तावक बनाया। इसी सीट से बसपा प्रत्याशी चंद्रकेतु मौर्य, आप प्रत्याशी राजीव सिंह, शिवसेना की निर्मला गुप्ता और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के सुरपति सिंह समेत चार अन्य निर्दलीयों ने भी नामांकन पत्र जमा किए।
क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार आयोग मान रहा निर्दलीय
भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन कराने वाले क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों को निर्दलीय माना है। इसीलिए शिवसेना, लोक जनशक्ति पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कृषक दल, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल आदि से जुड़े उम्मीदवारों के नामांकन अभिलेखों में उनके दल अंकित होने के बजाय उन पर दस प्रस्तावक साथ लाने की बाध्यता लागू की गई है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव यादव के अनुसार आप पंजीकृत पार्टी है, लेकिन आयोग से मान्यता प्राप्त नहीं होने के कारण वह अपने प्रत्याशियों के नामांकन को निर्दलीय के तौर पर दस-दस प्रस्तावक जुटा रहे हैं।
शिवसेना और लोजशपा प्रत्याशियों का निर्दलीय के तौर पर नामांकन हुआ, जबकि अन्य कई पार्टी प्रत्याशियों ने आज दोबारा कलक्ट्रेट जाकर नामांकन पत्र के अतिरिक्त सेट जमा किए।
रोशनलाल वर्मा की बहू ने कराया नामांकन
तिलहर से विधायक और सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा की कथित बहू सरिता सिंह ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन कराया। वह अपने ससुर रोशनलाल वर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगी। सरिता के पति की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें