फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आपदा से प्रभावित 53 हजार किसानों को 22.13 करोड़ की राहत

विज्ञापन
​ददरौल क्षेत्र में किसान को डमी चेक देते विधायक अरविंद ​सिंह। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से फसलें प्रभावित होने वाले जिले के करीब 53 हजार किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन की ओर से जिले के प्रभावित किसानों के लिए कुल 22.13 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि निर्धारित की गई है। जिले के 1,688 गांवों में करीब 11,694 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित होने का आकलन किया गया है। पात्र किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। शाहजहांपुर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रभावित किसानों को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक वितरित किए गए।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति के कारण करीब 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। इनमें चक्रवात से प्रभावित करीब 48 हजार किसानों के लिए 20 करोड़ रुपये, बाढ़ से प्रभावित करीब 2,400 किसानों के लिए 89 लाख रुपये और अतिवृष्टि से प्रभावित 1,688 किसानों के लिए 87 लाख रुपये की सहायता राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में 1,570 लाभार्थियों के लिए 62.76 लाख रुपये की सहायता निर्धारित की गई। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में प्रभावित किसानों को प्रतीकात्मक डमी चेक दिए गए।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में 11,319 लाभार्थियों के लिए 4.73 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए। यहां विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किसानों को डमी चेक प्रदान किए। इसी तरह पुवायां तहसील में 11,964 लाभार्थियों के लिए 7.45 करोड़ रुपये की धनराशि के डमी चेक विधायक चेतराम की मौजूदगी में वितरित किए गए। जलालाबाद और तिलहर में भी किसानों को डमी चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें