फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 24 घंटे में 22 मिमी हुई बारिश...गर्मी-उमस से मिली राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
गर्रा नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देर रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक 22 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब 14 मिलीबार बढ़ा हुआ है, लेकिन दक्षिणी हवा चलने से अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में अधिकतम सामान्य तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। आर्द्रता 94 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से रात से लेकर सुबह तक बारिश के आसार बन रहे हैं। संवाद
-
फसलों के लिए फायदेमंद बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के बाद बारिश हुई है। इससे धान और गन्ना की फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। मक्का, ज्वार और सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। खेत में नमी रहने से फसलों के उत्पादन बढ़ने में सहायक होगी।
विज्ञापन

-
नदियों का जलस्तर सामान्य, खतरे से निशान से काफी नीचे
भैंसार ढाई घाट तटबंध रविवार को जलस्तर 141.90 मीटर पर चल रहा है। यह खतरे के निशान से 1.75 मीटर नीचे है। रामगंगा डबरी घाट पर वर्तमान में जलस्तर 139.69 मीटर, गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर वर्तमान में 148.80 मीटर जलस्तर है। यह खतरे के निशान से 5.50 मीटर नीचे है, खन्नौत नदी लोधीपुर वर्तमान में जलस्तर 142.60 मीटर है। यह अभी खतरे के निशान से 3.15 मीटर नीचे हैं।

गर्रा नदी का जलस्तर। संवाद

गर्रा नदी का जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें