फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में आकांक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17 और 18 में
विज्ञापन

गोला फेंक में आकांक्षा ने मारी बाजी
नेहरू युवा केंद्र के कलस्टर स्तरीय खेलकूद में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
नेहरू युवा केंद्र की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता विकास खंड भावलखेड़ा में शुरू हुई। पहले दिन ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूरी दमखम के साथ प्रदर्शन किया।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक अवनीश कुमार ने किया। इसके बाद हुई 100 मीटर दौड़ में मानसी सिंह ने प्रथम, जिज्ञासा श्रीवास्तव ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में मेहर ने प्रथम, महविष ने द्वितीय, महजबीं ने तृतीय, गोला फेंक में आकांक्षा शुक्ला ने प्रथम, तान्या गुप्ता ने द्वितीय, वैशाली ने तृतीय, लंबी कूद में सौम्या ने प्रथम, जया ने द्वितीय, रंजना शुक्ला ने तृतीय स्थान लेकर पुरस्कार पाने का हक जताया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार संजीव मिश्रा ने बताया कि बुधवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता और उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अतुल सिंह, अमित कुमार, अरविंद मिश्रा, रूपाली पांडेय, मृदुल गुप्ता, बृजेश कुमार, शिवम सक्सेना आदि शामिल रहे। मेजबान कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें