फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22,पुवायां में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

एसडीएम दफ्तर पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मंगलवार को मोहम्मदी रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद वह जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर बिजली बिल बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने, किसान कार्यकर्ताओं पर साठा धान न लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे को वापस किए जाने, छूटे हुए किसानों का कर्जा माफ करने, आवारा पशुओं को रखने के लिए समुचित व्यवस्था कराने आदि समस्याओं पर ध्यान देकर समाधान कराने की मांग की। इसके अलावा भाकियू की ओर से ही एसडीएम मोइनुल इस्लाम को दिए गए दूसरे ज्ञापन में राजीव चौक पर डग्गामार वाहनों से लग रहे जाम से छुटकारा दिलाने, कांशीराम कालोनी में रह रहे गरीबों को बेदखल नहीं करने, कांशीराम कालोनी में बिजली आदि समस्याओं का समाधान कराने की भी मांग की। एसडीएम ने उन्हें समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान श्रीकृष्ण जाटव, मनोज कुमार यादव, लक्ष्मण वर्मा, जगदीश जाटव, कल्लू दिवाकर, अवधेष सिंह, ऋषिपाल राजाराम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें