ढकिया तिवारी गांव में निर्मित कराए गए नवीन क्रीड़ा स्थल और अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उद्घाटन
तिलहर। निगोही ब्लॉक के ढकिया तिवारी गांव में शक्ति सिंह और जितेंद्र सिंह की स्मृति में नवीन क्रीड़ा स्थल और अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो गया। रविवार को मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। बाद में उन्हाेंने दोनों की स्मृति में नवीन क्रीड़ा स्थल पर आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि अब छोटे शहरों में भी क्रिकेट और अन्य खेलों का शौक रखने वाले लोग अपना कॅरिअर बना सकते हैं। किक्रेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बात करने पर उनसे कुछ सुझाव मिले हैं और उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। जनपद में खिलाड़ियों का भविष्य बेहतर बनाने को सरकार से उन्हें जरूरी संसाधन दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह चौहान समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद