शाहजहांपुर। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। दो दिवसीय आयोजन के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विजेता टीमों को शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता की स्काउट वर्ग में ओवरआल चैंपियनशिप रॉयन इंटरनेशनल स्कूल को और गाइड की ओवरआल चैंपियनशिप जीजीआईसी पुवायां को मिली। बेसिक विभाग की ओवरआल चैंपियनशिप नगर क्षेत्र के नाम रही।
ओवरआल चैंपियनशिप के अलावा नगर माध्यमिक सीनियर स्काउट में एबी रिच इंटर कॉलेज ने प्रथम, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज ने द्वितीय, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज ने तृतीय, नगर माध्यमिक जूनियर स्काउट में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने प्रथम, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज ने द्वितीय, ओसीएफ इंटर कॉलेज ने तृतीय, तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्हागंज ने प्रथम, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा ने द्वितीय, आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर ने तृतीय, तहसील माध्यमिक जूनियर स्काउट में रॉयन इंटरनेशल स्कूल रोजा ने पहला, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा ने दूसरा, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह नगर माध्यमिक सीनियर गाइड में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने प्रथम, श्री श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय, श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय, नगर माध्यमिक जूनियर गाइड में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने प्रथम, श्री हर कुमार पाठक कॉलेज ने द्वितीय, आर्य महिला इंटर कॉलेज ने तृतीय, तहसील माध्यमिक सीनियर गाइड में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां ने प्रथम, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा ने द्वितीय, आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर ने तृतीय, तहसील माध्यमिक जूनियर गाइड में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, जनकल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुवायां ने द्वितीय और आर्य कन्या इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा ने तृतीय स्थान पाया।
बेसिक विभाग में ओवरआल चैंपियनशिप के अलावा ब्लाक गाइड में मिर्जापुर ने प्रथम, पुवायां ने द्वितीय, कांट ने तृतीय, ब्लाक स्काउट में भावलखेड़ा ने प्रथम, खुटार ने द्वितीय और बंडा ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। नगर स्काउट में नगर क्षेत्र विजेता और नगर गाइड में शाहजहांपुर विजेता और तिलहर उपविजेता घोषित किया गया।
इससे पूर्व सभी टीमों ने दूसरे दिन मीनारें, पुल, टेंट-तंबू, झांकियां, फूड प्लाजा आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समापन पर टीमों ने मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद के सामने झांकियों का प्रदर्शन कर और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अनिल मालवीय और दपिंदर कौर के संचालन में हुए आयोजन में डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने रैली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संयोजक डॉ. अमीर सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर बीएसए राकेश कुमार और जीआईसी चांदापुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने भी टीमों का उत्साह बढ़ाया । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व जिला मुख्यायुक्त संतोष पांडेय को शाल ओढ़ाई गई।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में बेसिक विभाग से निकहत परवीन, शैलजा गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, पल्लवी वर्मा, पूर्णिमा रस्तोगी, अनंत वाजपेयी, राकेश सक्सेना, अमरीष शुक्ला, विजय पाल, विजयकांत, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, माध्यमिक में सुशील सक्सेना, पुत्तनलाल शर्मा, जेपी सिंह, गौरव पांडेय, सरिता अग्रवाल, कंचन मिश्रा, रीतू अरोरा, पूनम धवन तथा लेखा कार्य में उमेश दीक्षित, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अनुराग शर्मा, राजाराम आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।