फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में 20 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
बंडा के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में रक्तदान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर बंडा के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में खालसा फेडरेशन और कॉलेज की ओर से संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉक्टरों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजन में खालसा फेडरेशन के अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, डॉ. जीतू राज, डॉ. शोभा वाजपेयी, डॉ. गौरी, महेंद्र त्रिपाठी, सतेंद्र, काउंसलर छाया सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

-
रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
देवकली। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर स्थित सुनासीर नाथ कॉलोनी में हरप्रीत सिंह के आवास पर सोमवार को शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। बाद में समाजसेवियों समेत 14 लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से छाया सक्सेना के नेतृत्व में आई टीम द्वारा लगाए गए कैंप में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अंकुल बंसल, कुलबीर सिंह, मनोज कुमार, सुधांशु पटेल, बलजिंदर सिंह, जिंदर पाल, सुधांशु शुक्ला, अमरीक सिंह, गोपाल जायसवाल, नबी शान, संदीप सिंह, कमलजीत कौर, सुखचैन सिंह और अखिलेश कटियार शामिल रहे। संवाद
-
भगत सिंह की प्रतिमा पर गंदगी देख भड़के ट्रस्ट संयोजक
निगोही। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को हमजापुर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा के आसपास गंदगी और पुरानी मालाओं का ढेर देखकर राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक अशित पाठक ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रतिमा और आसपास सफाई की। इसके बाद माल्यार्पण कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उदित शर्मा, आशु दीक्षित, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र पटवा आदि मौजूद रहे। संवाद

भगत सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रखर शर्मा, रोहन राठौर, निखिल चंद्र, पूजा, ऋतिक वर्मा और बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें