फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग को आए सिपाहियों की एएसपी ग्रामीण ने ली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने तिलहर थाने पर ट्रेनिंग को आए लगभग 18 महिला-पुरुष आरक्षियों की क्लास लेते हुए तमाम सवाल पूछे। इस दौरान तमाम प्रश्नों के सटीक उत्तर न देने पर एएसपी ने नाराजगी जताते हुए सभी को थाने का चक्कर लगवाया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर लगभग एक बजे एएसपी थाने पहुंचे और पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत व कोतवाल अशोक पाल सिंह से तमाम जानकारियां लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनिंग पर आए सभी महिला पुरुष सिपाही आरक्षियों को तत्काल तलब किया। एएसपी ग्रामीण ने सभी ट्रेनर आरक्षियों की क्लास लेते हुए बारी बारी से ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए नियम कानूनों के बारे में विधिवत पूछताछ की। अपराध नियंत्रण किस तरह से करना है और जिला बदर अपराधी व अन्य अपराधियों के बारे में किस तरह से नेटवर्क फैलाकर उनकी लोकेशन रखना है अन्य तमाम बिंदुओं पर ट्रेनर सिपाहियों से जानकारी ली कुछ सिपाहियों ने जहां सही उत्तर दिए वहीं कुछ प्रश्नों पर सभी सिपाही सही उत्तर नही दे पाए। उत्तर सही नहीं मिलने पर एएसपी ग्रामीण ने ट्रेनर आरक्षियों की फटकार लगाते हुए थाने का चक्कर लगाने के निर्देश देते हुए ट्रेनिंग के दौरान सीखकर कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें