फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शराब सेल्समैन की मौत, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20-मृतक सत्येंद्र सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-21-पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन बैठा मृतक का भाई रतींद्र सिंह
फ ोटो-24 जलालाबाद में हुए हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त वैन


अल्हागंज स्थित शराब की दुकान से बाइक से लौट रहा था घर
उधरनपुर के पास बाइक सवार साइकिल सवार को बचाने पर हुए जख्मी
कांट रोड पर ट्रक की चपेट में आए दो दोस्तों के पैरों में हुआ फ्रैक्चर


अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव लाड़पुर-यारपुर निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र सिंह अल्हागंज में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था। सोमवार रात नौ बजे वह बाइक से अकेले अपने घर के लिए चला था। जब वह थाना जलालाबाद क्षेत्र में गांव बझेड़ा पुलिया के पास पहुुंचा, तभी उसे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये घर वालों तक रात 10:45 बजे घटना की सूचना पहुंची। सत्येंद्र की मौत के बाद पत्नी लाली उर्फ मर्रो पर पांच साल के बेटे देव डेढ़ साल के बेटे टिंकू की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है।
विज्ञापन

उधर, हरदोई रोड पर थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव उधरनपुर के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में थाना लोनार के गांव ऐजा शकरा निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय रामनिवास व उसके चाचा 40 वर्षीय बालकराम, भाभी सुनीता पत्नी कृष्णपाल घायल हो गईं। वहीं कांट के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी 18 वर्षीय अजीम व उसके मोहल्ले का ही दोस्त 22 वर्षीय अनस की बाइक रसूलापुर के पास ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कांट से शहर आ रहे थे। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, गांव गुनारा निवासी मुशर्रफ सोमवार शाम चार बजे जलालाबाद के मोहल्ला यूसुफ जई निवासी साथी तस्लीम के साथ मारुति वैन से फर्रुखाबाद की ओर से आकर रौली-बौरी जाने वाले रास्ते पर मुड़े, इसी दौरान जलालाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर से वैन रोड के दूसरी ओर गिरी जिससे दोनो लोग घायल हो गए वहीं वैन क्षतिग्रस्त हो गई। उधर,फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव चापर निवासी राकेश कुशवाहा सोमवार को अपनी ससुराल जलालाबाद आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वह साइकिल से अपने गांव जाने को निकले, तभी कोला गांव के पास उनकी साइकिल में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों डीसीएम कब्जे में ले लीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें