शाहजहांपुर। सहकारी समितियों पर 18500 मीट्रिक टन यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गणेश गुप्ता ने बताया कि पीसीएफ बफर गोदाम में लगभग 9000 मीट्रिक टन यूरिया मौजूद है। इसके साथ ही 9500 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक भी उपलब्ध है। यह उर्वरक डीएम के आवंटन पर लगातार सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपना किसान पहचान पत्र लेकर सहकारी समितियों पर जाएं।
उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदने की सलाह दी गई है। उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या के लिए किसान 9140706109 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक का वितरण निरंतर जारी है। संवाद