पुवायां (शाहजहांपुर)। एक महिला ने पति पर तीन वर्षीय बेटे को बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बंडा की रहने वाली महिला फिलहाल पुवायां के मोहल्ला नौगवां में किराये पर रहती है। महिला के अनुसार उसके तीन बच्चे हैं। इनमें पांच साल की एक बेटी और दो साल तथा दस माह के दो बेटे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति तीन साल के बेटे को एक रिश्तेदार के हाथ बेचना चाहता है। उसने विरोध किया तो दो सितंबर को पति ने पिटाई कर दी। रविवार को पुलिस को तहरीर देने के बाद महिला तीनों बच्चों को लेकर मायके निगोही चली गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।