फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर सफाई व्यवस्था को लेकर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के शहर में लचर सफाई व्यवस्था से बढ़ रही गंदगी, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट की गड़बड़ी आदि समस्याओं के निस्तारण पर नगरपालिका परिषद के स्तर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर बुधवार को व्यापारी भड़क उठे। इस संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारी नगरपालिका परिषद के प्रशासक/अधिशासी अधिकारी एसके सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर जन सुविधाओं में सुधार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुुए संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता एवं नगराध्यक्ष सचिन बाथम ने ईओ को शहर में सफाई और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारी नेताओं ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कोें पर बड़े साइज के कूड़ेदान रख दिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है जबकि कई मोहल्लों की सड़कोें पर कूड़ेदान नदारद होने से वहां के लोग घरों का कचरा नालोें में बहाने को मजबूर हैं।
व्यापारी नेता बाथम ने कहा कि मोहल्लोें में कायम डेयरियों से हर समय जानवर निकलने से गंदगी और जाम की समस्या बनी रहती है। ज्ञापन में मुख्य मार्गों के किनारे छोटे कूड़ेदान रखे जाने, मोहल्लों की गलियों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराने, स्ट्रीट लाइट के खंभे मार्गों के बीच से हटाने, स्ट्रीट लाइट के खराब प्वॉइंट ठीक कराने आदि मांगों का उल्लेेख है। इस मौके पर नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, मनोज खन्ना, अमित शर्मा, उवैश हसन खां, महावीर अग्रवाल, अनूप गुप्ता, सगीर अहमद अंसारी, मोईन खां, महेंद्र चावला, तारिक सिद्दीकी, अभिनव ओमर, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें