फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से स्वस्थ रहता है मन और मस्तिष्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली(शाहजहांपुर)। विकास खंड के महाऊ दुर्ग गांव में 9वीं जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक और बालिका वर्ग की हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग ब्लाकों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि खेलों से मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने अव्वल आए खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर ये खिलाड़ी जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ब्लाक भाबलखेड़ा, सिंघौली, बंडा, ददरौल, निगोही, तिलहर, मदनापुर आदि ब्लाकों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, मनोज यादव, 56 किलो भार वर्ग में विशभ मिश्रा, दल सिंह, रिशेष पाल, 62 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित तिवारी, अतरप्रीत सिंह, जितेंद्र कुमार और 69 किलो भार वर्ग में संजीव मिश्रा, जान मोहम्मद, सत्यम गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे ।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 42 किलो भार वर्ग में प्रज्ञा वर्मा, लक्ष्मी देवी, दीप्ति पाल, 48 किलो भार वर्ग में नेहा वर्मा, निकिता वर्मा, सीमा देवी, 53 किलो भार वर्ग में शिल्पी, गुंजन, रजनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। जबकि 58 किलो भार वर्ग में रोली वर्मा अव्वल आई। मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल वर्मा और गायत्री वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर लालजीत वर्मा, अविनाश आर्य, रामदेव वर्मा, अशोक यादव, दाताराम, बृजेश कुमार, राजाराम वर्मा, हरीराम वर्मा आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में राज किशोर, बृजेश कुमार, आयोजक व सचिव अजयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें