फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा बुखार का कहर, छह और की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32,33,34
विज्ञापन

नहीं थम रहा बुखार का कहर, छह और की मौत
निगोही क्षेत्र में तीन, जैतीपुर, मिर्जापुर, परौर में भी हुईं मौतें
इन गांवों में दर्जनों लोग तप रहे बुखार में, कम नहीं हो रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिले में अलग अलग स्थानों पर छह लोगों की मौत हो गई। इनमें निगोही क्षेत्र में तीन और जैतीपुर, मिर्जापुर, परौर में भी एक-एक लोगों की मौत हो गई। वहीं इन गांवों में दर्जनों लोग अब भी बुखार में तप रहे हैं।
निगोही के गांव जठिउरा निवासी 37 वर्षीय शमीम को 12 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे बुखार आया। उसे परिजन शहर में एक डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टर की सलाह पर शमीम का सीटी स्कैन कराया। इसके बाद बरेली प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। यहां शमीम ने दम तोड़ दिया। इसी गांव की रहने वाले लीला प्रसाद की पत्नी 55 वर्षीय गोमती को भी तेज बुखार आया। उन्हें परिजन जिला अस्पताल ले जाने तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव लोहरगबां निवासी 35 वर्षीय इदरीश को 13 सितंबर को बुखार आया। गांव में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परौर के गांव बहगीं खेड़ा में काले की 60 वर्षीय पत्नी ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। वहीं जैतीपुर क्षेत्र के गांव कलुआबोझ निवासी 45 वर्षीय माया उर्फ रन्नो पत्नी रामलड़ैते तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे तेज बुखार आने पर उन्हें सीएचसी लाया गया। बुखार उतरने के बाद महिला को पति घर ले गए। रात करीब 10 बजे अचानक तेज बुखार आने पर रामलड़ैते माया को तिलहर अस्पताल लेकर जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में ही माया की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर के गांव सिठौली निवासी 32 वर्षीय रामकिशोर को बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बुखार आया। परिजन उन्हें जरियनपुर सीएचसी ले गए लेकिन यहां डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजन उन्हें घर ले आए और घर में उनकी मौत हो गई।

इनका बरेली में चल रहा इलाज
निगोही। तालगांव निवासी शमशादबली की 17 वर्षीय पत्नी रवीना, 12 वर्षीय आयशा को 104 डिग्री बुखार आया। इन दोनों का उपचार बरेली में चल रहा है। शब्बी हुसैन का 18 वर्षीय पुत्र नफीश व 10 वर्षीय सरदार भी बरेली में भर्ती है। फरियाद खां का 16 वर्षीय पुत्र इबाद खां, नाजिर, 22 वर्षीय अब्दुल सहित इस गांव के 150 लोग बुखार से पीड़ित हैं। निगोही क्षेत्र के गांव जिंदपुरा, धुल्लिया, ऊन कला, भर्री बसंतपुर, शहजादपुर, मोहरतला, खेरासडा में बुखार का प्रकोप है। इन ग्रामों में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची हैं।

स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ की टीम ने डाला डेरा
जिला अस्पताल में कैंप कर मरीजों का किया परीक्षण
आज प्राइवेट डॉक्टरों का भी जिला अस्पताल में लगेेगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में बुखार से हो रहीं लगातार मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर बाद अपर निदेशक डीवी मिश्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंच गई। वहीं बरेली मंडल अपर निदेशक डॉ. प्रमिला ने मीरानपुर कटरा सीएचसी का निरीक्षण किया और मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
टीम ने यहां मरीजों का चेकअप किया और दवा वितरण करने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई रखने की सलाह दी। लखनऊ से आई टीम रात में यहीं कैंप करने के बाद शनिवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों का परीक्षण करेगी, वहीं सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत ने बताया कि शनिवार को वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम भी जिला अस्पताल में कैंप करेगी। जहां मरीजों का चेकअप करने के साथ ही उन्हें दवा भी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गांव-गांव टीमें लगीं हुईं हैं। इनमें खुदागंज, मिर्जापुर, अल्हागंज के गांव रावतपुर, कलान आदि स्थानों पर टीमें पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहीं हैं। उधर, सिंधौली ब्लॉक के सिसैया गांव में भी स्वास्थ्य टीम ने कैंप कर मरीजों का परीक्षण किया।

डॉक्टर समेत तीन का रोका वेतन
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत ने शुक्रवार सुबह अचानक निगोही सीएचसी पर छापा मारा तो यहां पूरा का पूरा स्टाफ ही नदारत था। इस पर सीएमओ ने डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों के वेतन रोकने की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन दिनों लोग बुखार से परेशान हैं, ऐसे में अस्पताल देरी से आने का मतलब है कि आप अपने कर्तव्यों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि यह लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ सवाल है। लिहाजा सभी स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ और डॉक्टर समय से ड्यूटी पर मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें