फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्न विनाशक की उपासना में जुटे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा के मंडपों में उमड़ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


फोटो- 20 में
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को श्री गणेश चतुर्थी पर शहर में कई स्थानों पर सजाए गए मंडपों में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सुबह से लेकर देर रात तक गणपति बप्पा के मंडपों में भजन-कीर्तन होते रहे। वहीं, घरों में भी विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश जी का पूजन किया जा रहा है।
शहर में मराठा समुदाय की ओर से चौक और सदर बाजार में तथा स्थानीय भक्तों की ओर से चारखंभा स्थित डेरा में गणपति बप्पा का भव्य दरबार सजाया गया है। मराठा मंडल चौक के बैनर तले लाला कालीचरन मार्ग स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में श्री गणेश जी का आकर्षक मंडप सजाया गया है। यहां मराठा समुदाय के परिवार भजन-कीर्तन में मस्त हैं, आरती के बाद विशेष प्रकार से तैयार किए गए मोदक से भोग लगाया जा रहा है। वहीं, सदर में लाला रामचरन लाल धर्मशाला में सदर बाजार क्षेत्र में बसे मराठा समुदाय की ओर से भव्य दरबार सजाकर गणपति बप्पा की उपासना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मराठों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों में छोटे गणपति विराजकर पूजा-अर्चना करनी शुरू कर दी है। डेढ़ दिन की पूजा शनिवार को पूरी हो रही है, इसके बाद घरों में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को ढोल बाजे के साथ पवित्र नदियों में विसर्जित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें