शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने जिला अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण खरीदने के लिए 25 लाख आवंटित कर दिए लेकिन दो साल बाद भी उपकरण नहीं खरीदे जा सके। चुनाव नजदीक आते ही अब एमएलसी को भी इसकी याद आई है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा है।
एमएलसी ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को पत्र देकर पूछा है कि उन्होंने अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के जिला चिकित्सालय में रोगियों के प्रयोगार्थ जीवन रक्षक उपकरण खरीदने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये वर्ष 2016-17 में निर्गत किए थे। यह धनराशि मुख्य विकास अधिकारी बरेली ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर को अवमुक्त कर दी थी लेकिन अभी तक अवमुक्त की गई धनराशि में से जिला अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण नहीं खरीदे गए। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है। ब्यूरो