फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट जा रहे बिजली कर्मी को पुलिस ने पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सधिंौली/मुड़िया पमार। बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाए होने पर पीट दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। तमाम लोग थाने गेट पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

थाना सिंधौली के गांव उल्लिया निवासी अजयपाल ने बताया कि वह हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार को जोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। जल्दबाजी में वह हेलमेट लगाना भूल गया। उसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कांस्टेबल अश्वनी और अंकुर ने रोक लिया। उसने पुलिस कर्मियों को बताया भी कि वह टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ने जा रहा है, कोई जनहानि हो सकती है। के बाद भी वह लोग नहीं माने और हेलमेट को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच अंकुर नाम के सिपाही ने गालियां देते हुए उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए और बाइक को पैर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने साथी बिजली कर्मचारियों को दे दी। कुछ ही देर में तमाम लोग सिंधौली थाने पहुुंच गए और दोनों कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत करते हुए मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन बिजली कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें