‘बेटियों को जागरूक करें ताकि वे निडर होकर आगे बढ़ें’
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
महिला सशक्तीकरण को लेकर हुई जागरूकता कार्यशाला
महिला सशक्तीकरण के लिए दिलाई गई शपथ
लखीमपुर खीरी। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला हुई। प्रशिक्षक विशाल सेठ ने बताया कि कैसे बेटियों को जागरूक करें ताकि वह निडर होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए क्या करना चाहिए यह भी समझाने का प्रयास किया। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष लेखनी सेठ ने महिलाओं को सशक्त बनाने एवं बेटियों को बेटों के समान परवरिश दिए जाने के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम अध्यक्ष लेखनी सेठ ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनने की जरूरत है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकांश घरों में शिक्षा को लेकर बेेटे, बेटियों भेदभाव किया जाता है। बेटों को जहां बेहतर शिक्षा दिलाई जाती है। तो वहीं बेटियों के मामले में इसमें कंजूसी बरती जाती है, जबकि बेटों इतना ध्यान यदि बेटियों की परवरिश एवं शिक्षा पर दिया जाए तो बेटियां बेटों की अपेक्षा की काफी आगे निकल सकती हैं। इसलिए बेटियों को भी बेटों के समान मानकर उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाएं। जेसीआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विशाल सेठ ने कहा कि बेटियां भी किसी से कम नहीं है। बस जरूरत हैं उन्हें आगे बढ़ाने की सोंच रखने की। इस दौरान मौजूद लोगों को बेटियों को बेटों के समान परवरिश देने एवं उन्हें सशक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ, प्रधानाचार्या मोहिनी रस्तोगी, प्रतिभा गुप्ता, मणिचंद्र भूषण मिश्रा, अंजुम परवीन, हर्षित राठौर, विनीत वर्मा, अमन, ज्योति, जितेंद्र कुमा, बद्री विशाल पांडे, विनीत, विनोद कुमार, अंजली गुप्ता, सचिन शर्मा, बलराम पांडे, ज्ञानप्रकाश सहित कई महिलाएं मौजूद रहे।