फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर चार घंटे का ओएचई मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। रेलवे ने ओवर हेड इलैक्ट्रिक (ओएचई) लाइन मेंटिनेंस के लिए शुक्रवार को रोजा से शाहजहांपुर चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई से और सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

रेलवे के ओएचई विभाग ने रोजा से बरेली के बीच ओएचई मेंटिनेंस के लिए मेगा ब्लॉक मांगा था। शुक्रवार को रोजा से शाहजहांपुर के बीच ब्लॉक को मंजूरी मिल गई। दोपहर 1:30 से 5:30 बजे तक ब्लॉक लेकर काम निपटाया गया। 14235-46 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को हरदोई से और 55045-46 सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। 15211 जननायक एक्सप्रेस को उचौलिया में करीब एक घंटा तक रोका गया। पीछे आ रही 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13307 किसान एक्सप्रेस, 22453 राजधानी एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोक कर चलाया गया। ब्लॉक की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे पहले ही आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन 25 जून से अगले 15 दिन के लिए निरस्त कर चुका है। कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है। एसएस मनोज कुमार ने बताया कि ब्लॉक के दौरान ओएचई मेंटिनेंस का काम पूरा किया गया।

सरयू-यमुना, शहीद एक्सप्रेस आज निरस्त
कई स्थानों पर रेलवे के मेंटिनेंस के काम के चलते शनिवार को रेलवे ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस-14650 और शहीद एक्सप्रेस-14673 को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही बेगमुपरा एक्सप्रेस-12238, पंजाब मेल-13050 और अमृतसर एक्सप्रेस-13006 का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इस संबंध में सूचना यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें