फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी के बीच से होकर जाना पउ़ रहा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30,गांव पडऱी किशनपुर में गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाते बच्चे
विज्ञापन


गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ता रहा स्कूल
बीडीओ से लेकर डीएम तक से शिकायत के बाद भी बरकरार है समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
गांव पड़री किशनपुर के प्राथमिक स्कूल के पास गंदा पानी भरे होने से बच्चों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चे काफी परेशान हैं। कई बार मांग के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अभिभावकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
गांव के प्रेमपाल वर्मा, रामकेशन, रामपाल वर्मा, रामकुमार, संतोष, रामबरन, श्रीकृष्ण, रामवती, लक्ष्मी, सुनीता आदि ने बताया कि उनके गांव मे मंडी समिति के कोटे से सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क के किनारे गांव के गंदे पानी के निकास के लिये तालाब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इस कारण गांव का गंदा पानी स्कूल के गेट से लेकर स्कूल परिसर तक भर जाने से तालाब जैसा बन गया है। बच्चे जब गंदे पानी से गुजर कर स्कूल जाते हैं, तो कई बार गंदे पानी में गिर जाने से किताबें और यूनिफार्म आदि खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या के चलते कई बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा गंदे पानी के भराव से बच्चों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका से भी ग्रस्त हैं। आरोप है कि मामले की शिकायत बीडीओ से लेकर जिलाधिकारी तक से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। मंडी समिति को समस्या का निराकरण कराने को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें