फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने दो मासूम भाइयों पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21,22
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने दो मासूम भाइयों पर बोला हमला
खेत पर जाते समय हुई घटना, एक ही हालत गंभीर
धुआं करके ग्रामीणों ने मधुमक्खियों को भगाया

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गांव मौजमपुर में सोमवार सुबह खेत पर मधुमक्खियों ने दो मासूम भाइयों पर हमला बोल दिया। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाकर बच्चों को बुश्किल बचाया। मधुमक्खियों के डंक के कारण दोनों के शरीर पर सूजन आ गई। इनमें एक भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी बंशीराम के दो बेटे दस वर्षीय राजा और पांच वर्षीय रामजी सोमवार सुबह नौ बजे घर से खेत पर जा रहे थे। गांव से निकलकर बाग के पास पहुंचे तो वहां दोनों को मधुमक्खियों ने घेर लिया। दोनों भाइयों पर मधुमक्खियां टूट पड़ी। बच्चे बचने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन मधुमक्खियों के झुंड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। चीख-पुकार मचाते बच्चे जमीन में गिर पड़े। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने गन्ने की पताई जलाकर धुआं करके बमुश्किल मधुमक्खियों को भगाकर बच्चों को बचाया। जानकारी मिलने पर बच्चों के पिता बंशीराम भी मौके पर पहुंच गए और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रामजी की हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि राजा की हालत में सुधार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें