फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक शरदवीर ने मुख्यमंत्री से मांगा रामगंगा पर पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा विधायक शरदवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से वर्षा काल में जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों का हवाला देते हुए रामगंगा नदी पर राज्य सेतु निर्माण निगम से छोटा पुल बनवाने का अनुरोध किया है। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कलान तहसील के विभिन्न गांव आपस में जोड़ने के लिए चार पुलियां बनाए जाने की भी जरूरत बताई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को विधायक ने बताया कि पांच नदियों से घिरा होने के कारण उनका निर्वाचन क्षेत्र वर्षा काल में बुरी तरह प्रभावित होता है। सैकड़ों गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो जाने से राजकीय कामों में बाधा पैदा होती है और परेशान ग्रामीण आंदोलन-प्रदर्शन को मजबूर हो जाते हैं। गंगोरा संपर्क मार्ग पर बड़ी पुलिया का निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन ग्राम ओयला, संगहा, अतरी, चितरऊ, कुर्रा पहाड़पुर आदि जाने के लिए रामगंगा पर छोटा पुल बनाया जाना आवश्यक है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से मिर्जापुर ब्लॉक में कलान-सलेमपुर कबरा मार्ग पर अरिल नदी, इसी क्षेत्र में नौगवां मुबारकपुर-लक्ष्मणपुर मार्ग की सोत नदी, बुढ़ौरा-नरौरा संपर्क मार्ग पर वर्षाकालीन नाला और मकरंदपुर-सथरा धर्मपुर मार्ग पर बड़ी पुलियां स्वीकृत कराकर उनका निर्माण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें